गौनाहा : भाजपा पार्टी के चुनाव कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन
केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया फीता काटकर उद्घाटन।
न्यूज 9 टाईम्स पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से आशिक हुसैन की रिपोर्ट।
गौनाहा भाजपा पार्टी के चुनाव कार्यालय का सम्पन्न हुआ उद्घाटन। गौरतलब हो कि आस्था के महान छठ पर्व के शुभ अवसर पर एनडीए नेताओं की मौजूदगी में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने फीता काट कर किया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और एनडीए समर्थकों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री दुबे ने कहा कि पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए कार्यालयों का निर्माण जरूरी है। इससे कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच मिलेगा, जहां से जनता की समस्याओं को उठाया जा सकेगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राज भट्ट, भाजपा बीस सूत्री अध्यक्ष कामख्या सिंह, जितेंद्र प्रसाद, निरंजन पंजियार , समीउल्लाह साइन संजय निषाद ,जितेंद्र प्रसाद ,कामाख्या सिंह ,शाहिद परवेज ,आशिक हुसैन लोकेश राम ,मुकेश राम वाल्मीकि प्रसाद भिखारी माझी, सुनील कुमार, भिखारी मांझी, राजू गुप्ता, नीरज कुमार, भूलन राम, संजू चौधरी ,श्रीकांत महतो ,सुजीत यादव, लाल बिहारी चौधरी, विनय कुमार तिवारी, नरेश कुमार, मुन्ना जयसवाल उर्फ बृजेश जयसवाल, फेकू साह , उमेश साह , गुड्डू साह , प्रेम साह इत्यादि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । वही रामनगर विधान सभा सुरक्षित क्षेत्र संख्या 2 के भाजपा उमीदवार नन्द किशोर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी ने हमको उमीदवार बनाकर हमपर बहुत बड़ा एहसान किया है। और हम आप सभी महान कार्य कर्ताओं से विन्रम प्रार्थना करते हैं कि आप लोग इस चुनाव को अपना समझ कर भाजपा यानी कि कमल के फूल छाप को जिताने का काम करने का कृपा करें
0 टिप्पणियाँ
Comment Here