नरकटियागंज प्रखंड के नौतनवा पंचायत में मनरेगा घोटाले का पर्दाफाश:
न्यूज़ 9 टाइम्स नरकटियागंज से संजय कुमार की ब्यूरो रिपोर्ट
पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड में (मनरेगा) के तहत घोटाले का खुलासा हुआ है। वही जमीनी पड़ताल में सामने आया है कि धरातल पर कार्य नगण्य हैं, लेकिन कागजों पर लाखो की बंदरबांट जारी है।*मामला*
नरकटियागंज प्रखंड के नौतनवा पंचायत मे मनरेगा योजनाओं में भारी पैमाने पर फर्जी हाजिरी भरकर सरकारी धन की लूट की जा रही है। उदाहरण के लिए:
वर्क कोड : 0512009007/IC/20594208
योजना का नाम : नौतनवा में मिस्टर के खेत से वाहिद के खेत तक पईन सफाई कार्य,जिसका मस्टर रोल 245 है।इस योजना मे प्रतिदिन 39 मजदूरों की फर्जी हाजरी बनाई जा रही है। सूत्रों के हवाले सिर्फ कुछ दिनो में की लाखो की लूट!
जहाँ सरकार तकनीक के सहारे पारदर्शिता लाने की कोशिश कर रही है, वहीं भ्रष्टाचारी उसी तकनीक का दुरुपयोग कर रहे हैं। NMMS (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) ऐप पर मजदूरों की हाजिरी मोबाइल के द्वारा मजदूरों की फोटो खींचकर डाली जा रही है। — वो भी बिना काम कराए! फोटो तो असली है, पर हाजिरी पूरी तरह से फर्जी।
जब हमारी न्यूज़ नाइन टाइम्स की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया, तो न तो कार्य स्थल पर मजदूर थे और ना कोई काम हो रहा था। क्या यह सब कुछ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और रोजगार सेवकों की मिलीभगत का नतीजा है?
नरकटियागंज प्रखंड में मनरेगा के तहत हुए कार्यों का स्वतंत्र सामाजिक अंकेक्षण कराया जाए।
2. जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता फर्जी हाजिरी में पाई जाए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
3. NMMS ऐप के डेटा की एक स्वतंत्र और वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाए।
यदि जिला प्रशासन अब भी चुप रहा, तो यह सबसे बड़ी रोजगार योजना सिर्फ कागजों की योजना बनकर रह जाएगी।




0 टिप्पणियाँ
Comment Here