SBIF जीवनम – टीबी मुक्त पहल के अंतर्गत टीबी जांच शिविर का सफल आयोजन

न्यूज़ 9 टाइम्स नरकटियागंज से सफीर अहमद की रिपोर्ट 

दिनांक 21 फरवरी 2026 को पश्चिम चंपारण नरकटियागंज के सेमरा गांव (बिहार) में SBIF जीवनम – टीबी मुक्त पहल के अंतर्गत एक टीबी जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर SBI Foundation के सहयोग तथा TRY संस्था के माध्यम से आयोजित किया गया।

शिविर में गाँव के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई, टीबी की जांच एवं एक्स-रे कराया। शिविर के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव के उपाय एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस प्रकार की पहल से गाँव के जरूरतमंद एवं कमजोर तबके के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। यह कार्यक्रम टीबी की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में टीबी के प्रसार को रोकने में सहायता मिलेगी।

मौके पर संस्था के परियोजना प्रबंधक सौरभ सिंह एवं परियोजना निदेशक  सुजीत कुमार उपस्थित रहे तथा शिविर की गतिविधियों का निरीक्षण किया।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को सुदृढ़ करने एवं टीबी मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।