गौनाहा में आज लड्डुओं से तौलेजाएंगे मंत्री और नव निर्वाचित विधायक

गौनाहा बीस सूत्री अध्यक्ष कामाख्या सिंह और जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष बिक्रमा चौधरी ने पत्रकारों से  साझा किए शुभागमन की सूचना

न्यूज 9 टाईम्स पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से आशिक हुसैन की रिपोर्ट

गौनाहा प्रखण्ड अंतर्गत  बीस सूत्री अध्यक्ष कामाख्या सिंह और जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष आदि माननीय लोगों ने पत्रकारों से बताया कि आज दिनांक 23 नवम्बर 2025 रविवार को भारतीय स्टेट बैंक गौनाहा बाजार में समय करीब एक बजे के आसपास केंद्रीय राज्य मंत्री कोयला एव खनन विभाग के माननीय मंत्री सतीस चंद्र दुबे और रामनगर विधान सभा संख्या दो के नवनिर्वाचित विधायक नंद किशोर राम पधार  रहे हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचित होने के बाद पहली बार नवनिर्वाचित विधायक नन्द किशोर राम गौनाहा बाजार में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी खुशखबरी बताई की आप दोनों माननीय लोगों को गौनाहा बाजार स्थित भारतीय स्टेट गौनाहा के पास लड्डूओं से तौला जाएगा। और इस अवसर पर समस्त  कार्य कर्ताओं से अपील है कि आपलोग ससमय अवश्य उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनावें। वरीय भाजपा नेता सह प्रखण्ड उप प्रमुख राजेश गढ़वाल उर्फ अमरेश कुमार ने बताया कि इस चुनाव को सफल बनाने में समस्त कार्यकर्ताओं का भारी योगदान रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ