धनहा थानाध्यक्ष को बेहतर कार्य के लिए एसपी ने किया सम्मानि

न्यूज़ 9 टाइम्स बगहा अनुमंडल के गंडक पार से मनोज यादव की रिपोर्ट :

बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बेहतर पुलिसिंग कार्य करने पर धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। हाला की इनके अलावे बगहा पुलिस जिला के कई पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष भी सम्मानित हुए है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह विधानसभा चुनाव में बेहतर पुलिसिंग कार्य किया। जिससे गंडक पार के धनहा में  विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। साथ ही इन्होंने पुलिस निरीक्षक रमाकांत तिवारी के साथ चुनाव में काफी सक्रिय रहते हुए अवैध हथियार के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया। वही चुनाव के दौरान कांडों के निष्पादन वारंटियों की गिरफ्तारी सहित शराब की बरामदगी में भी अहम भूमिका निभाई। जिसको लेकर थाना थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर भितहा थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार को भी एसपी ने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ