गौनाहा रामनगर विधान सभा क्षेत्र से एनडीए उमीदवार नन्द किशोर राम के जीत के लिए कार्यकताओं ने भरी हुंकार

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के मार्ग दर्शन में रामनगर विधान सभा में  जीतेगा एनडीए खिलेगा कमल ।

वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार महतो सहित समस्त कार्यकर्ता  डोर टू डोर मांग रहे हैं कमल के फूल के लिए वोट।

न्यूज 9 टाईम्स पश्चिम चम्पारण गौनाहा से आशिक हुसैन की रिपोर्ट।

गौनाहा प्रखण्ड अंतर्गत रामनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही चुनावी पारा चढ़ने लगा है। एनडीए समर्थक अपने प्रत्याशी नंदकिशोर राम के पक्ष में घर-घर घूम कर वोट मांग रहे हैं। खराब मौसम के बावजूद भी एनडीए कार्यकर्ता विधान सभा क्षेत्र में डोर टू डोर घूम रहे हैं।



 वही इस मौके पर वाल्मीकिनगर के लोकप्रिय सांसद सुनील कुमार महतो , अनिल कुमार ,  विक्रमा चौधरी, सूरज साहनी , रानू मिश्रा ,कामाख्या सिंह ,शाही चौबे, निरंजन पंजियार, आशिक हुसैन, शाहिद प्रवेज, आनन्द कुमार राम उर्फ गुड्डू,संतोष जायसवाल, मन्नू चौरसिया, ओवरसियर यादव, मोबिन अहमद, सचिदानंद चौबे,आनंद कुमार राम उर्फ गुड्डू , निर्मल शर्मा, चंदन शर्मा, दिनेश्वर यादव , भगीरथ राम , राजेन्द्र बैठा, नीरज कुमार, सुनील कुमार, संजय निषाद, लाल बिहारी चौधरी, सुजीत चौधरी आदि ने एनडीए प्रत्याशी नंदकिशोर राम के जीत का दावा कर रहे है। खराब मौसम में भी डोर टू डोर  घूम कर एनडीए के पक्ष में वोट करने का कार्यकर्ता कर रहे है अपील। वही रामनगर विधान सभा क्षेत्र में जीविका दीदियों का उत्साह एनडीए के प्रति यानी कि चुनाव चिन्ह कमल के फूल छाप के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है।




 गौरतलब हो कि इसी माह 11 तारीख को होने विधान सभा चुनाव में रामनगर विधान सभा क्षेत्र में लोक प्रिय और मिलनसार उमीदवार भाई नन्द किशोर राम के पक्ष में यानी कि उनका चुनाव चिन्ह कमल के फूल छाप को जिताने के लिए एनडीए कार्यकर्ता सहृदय चुनाव प्रचार में लग गए हैं। और भाई नन्द किशोर राम को चुनाव जीताने का अपील कर रहे हैं। वही केंद्र सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत यह चुनाव हमलोग अवश्य जीतेंगे , कमल का फूल जरूर खिलेगा। मोदी जी और नीतीश कुमार का हाथ अवश्य मजबूत होगा। वही कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंत्री सतीश चंद्र दुबे जे के मार्गदर्शन में यहाँ का चुनाव हो रहा है , और कमल का फूल अवश्य जीतेगा। #news9times




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ