धनहा एवं भितहा थाना की पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा

धनहा एवं भितहा थाना की पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा हथियार के साथ पांच को किया गिरफ्तार न्यूज़ 9 टाइम्स बगहा अनुमंडल के गंडक पार से मनोज यादव की रिपोर्ट : बगहा पुलिस जिला के धनहा एवं भितहा थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। साथ ही मिनी गन फैक्ट्री का भी खुलासा हुआ है। वही दोनों थानों से पांच लोगों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि, पुलिस निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष भितहा अभिलाष कुमार के द्वारा बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस के साथ हथियार बरामद किया गया है।
 साथ ही दोनों थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि, धनहा थाना क्षेत्र से एक पिस्टल, चार कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वही भितहा थाना क्षेत्र से एक देशी कट्टा, तीन अर्ध निर्मित हथियार, दो गोली बरामद किया गया है। वही मुर्गहवा गांव निवासी शंकर शर्मा, दहवा गांव निवासी कृष्णा चौधरी, रूपही गांव निवासी भुआल शर्मा, एवं संजय शर्मा, तमकुहा गांव निवासी सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। सभी को जेल भेजा जा रहा हैं। वही भितहा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। जहां से हथियार बनने का सामग्री भी पुलिस ने बरामद किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ