बिहार - यूपी की सीमा बांसी एसएसटी चेकपोस्ट पर पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

बिहार - यूपी की सीमा बांसी एसएसटी चेकपोस्ट पर पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में चला जांच अभियान

न्यूज़ 9 टाइम्स बगहा अनुमंडल के गंडक पार से मनोज यादव की रिपोर्ट :

विधानसभा चुनाव को लेकर धनहा थाना की पुलिस ने बिहार - यूपी की विभिन्न सीमाओं पर सघन वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है। 
शनिवार को धनहा पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में बिहार - यूपी की सीमा बंसी एसएसटी चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट कागजात वाले एक दर्जन वाहनों का चालान भी काटा गया। जांच अभियान के दौरान पुलिस निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र के बिहार यूपी की विभिन्न सीमाओं पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। 
बिहार एवं यूपी के तरफ से आने जाने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। वही शराब तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ